Mp Iqra Hasan को कार्यालय से बाहर भेजे जाने के मामले में अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Akhilesh Yadav expressed displeasure over sending MP Iqra Hasan out of the office, demanded action

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की तरफ से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।

सहारनपुर। कैराना से सपा Mp Iqra Hasan को से एडीएम के द्वारा की गई अभद्रता का मामला गरमाता नजर आ रहा है। सपा पदाधिकारियों की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच के बाद एडीएम पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि हम अपनी बेटी के साथ हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की तरफ से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष ने लिखा कि कैराना सांसद और छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्षा शमा परवीन के साथ हुई घटना निंदनीय है। इसके लिए एडीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए। सपा महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने पत्र भेजकर लिखा कि जन समस्याओं को लेकर सांसद इकरा हसन और अध्यक्षा एडीएम से मिलने के लिए पहुंची थीं। इस तरह उनके साथ अभद्र व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि यह पूरी घटना विपक्ष की राजनीति के लिए अत्यधिक गंभीर है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

Mp Iqra Hasan को से हुई अभद्रता के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फेसबुक और एक्स पर लिखा है कि जो अधिकारी सांसद का सम्मान नहीं करता वह जनता का सम्मान क्या करेगा। पूर्व विधायक माविया अली ने भी इस घटना पर रोष जताया। बुधवार को जारी बयान में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि कहा कि भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में अधिकारी पूरी तरह बेलगाम होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैराना सांसद इकरा हसन के साथ अभद्र व्यवहार राजनीति से प्रेरित है, जिसे सपाई किसी सूरत बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, पूर्व सभासद सिकंदर अली ने भी सांसद के साथ अभद्र व्यवहार की निंदा की है।

बागपत में पति ने तलाक मांगा तो शरीर के इस अंग पर लिखा सुसाइड नोट, लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria