धर्मांतरण के मास्टरमाइंड Changur Baba के 14 ठिकानों पर ईडी का छापा, खंगाल रही संदिग्ध लेनदेन

ED raids 14 locations of conversion mastermind Changur Baba, investigating suspicious transactions

बता दें कि छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन सलाखों के पीछे है।

नई दिल्ली। यूपी के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधि चलाने वाला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ पुलिस लगातार शिंकजा कसती जा रही है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह 5 बजे 14 जगहों पर छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने बलरामपुर के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। मधपुर व उतरौला नगर में भी छांगुर के ठिकानों पर ईडी की टीम मौजूद है। आरोपी नवीन से शहजाद शेख को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद शेख के बांद्रा और माहिम स्थित आवासों पर छापेमारी की गई। बता दें कि छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन सलाखों के पीछे है।

Changur Baba  गांव छोड़कर मुंबई चला गया था। वहां पर उसने लोगों को बताया कि वो पीर है। खुद को पीर बताने वाले बाबा से लोग जुड़ने लगे। नवीन रोहरा (जमालुद्दीन) और उनकी पत्नी नीतू रोहरा (नसरीन) भी इसी दौरान मुंबई में बाबा से मिले और पूरे परिवार के साथ धर्म बदल लिया था। मुंबई से वापस आने के बाद छांगुर ने गांव में प्रधान का चुनाव दो बार जीता। इसके बाद वहीं पर उसने अपने मुरीदों से मिलने के लिए एक दरगाह के पास ही जगह बना ली। बाबा से मिलने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे।इसके बाद उसने यूपी के बलरामपुर में आकर अपनी पैठ बढ़ा ली, यहां अरब कंट्री से मिले दान के पैसे से धर्मांतरण और जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया।

Mp Iqra Hasan को कार्यालय से बाहर भेजे जाने के मामले में अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria