अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आगे चल रही ट्रक में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अमेठी जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र से में। हादसे के बाद कार पूरी तरह कबाड़ा हो गई। तीनों शव अंदर फंसे गए। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने क्रेन की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
मृतकों की पहचान कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल, लखनऊ निवासी विमल पांडेय पुत्र रामसुंदर और विनय दुबे (पता अज्ञात) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात सामान्य है।
