प्रयागराज में बड़ा हादसा: झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

Major accident in Prayagraj: Four members of the same family burnt alive after lightning struck their hut

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक साथ एक ही परिवार के four Death by burning alive। यह घटना प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में हुई। यहां झोपड़ी में चारपाई पर सो रहे दंपती और उनकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर तमाम अधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह हुए हादसे का शिकार

वीरेंद्र वनवासी (35), पार्वती वनवासी (32), राधा वनवासी (3) और करिश्मा वनवासी (2) एक ही झोपड़ी में दो चारपाई पर सो रहे थे। रात में मौसम खराब होने के बाद तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। मड़ई पर गिरी बिजली ने एक ही झटके में वीरेंद्र वनवासी समेत उसके पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। मड़ई समेत चारपाई भी जलकर राख हो गई। मौके पर जली लाशें देखकर हर कोई सिहर गया। घटना देर रात हुई।

दादा के पास होने से बची दो बेटियां

सोनवर्षा गांव में बिजली गिरने से अकाल मौत के शिकार हुए दंपती को चार बेटियां हैं। दो बेटियों की मौत दंपती के साथ ही हो गई, जबकि दो अन्य बेटियां दादा के पास घर पर होने के कारण बच गईं। सोन कुमार (8) और आंचल कुमारी (6) दादा के साथ घर पर थीं, इसलिए दोनों की जान बच गई।

Major accident in Prayagraj: Four members of the same family burnt alive after lightning struck their hut
मड़ई समेत चारपाई भी जलकर राख हो गई।

एसडीएम ने दी आर्थिक सहायता

बारा के उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम बारा संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये और एक आवास दिया गया है। दो बची बेटियों को उनके बालिग होने तक चार हजार प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा शासन की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे।

यूपी सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को देगी एक लाख रुपये की सहायता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां