यूपी सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को देगी एक लाख रुपये की सहायता

UP government will give Rs 1 lakh assistance to pilgrims visiting Kailash Mansarovar

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है।

आगरा। भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Visit to Kailash Mansarova की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषण की है। यह जानकारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को आगरा के सर्किट हाउस में पर्यटन व विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाैटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

ये राशि श्रद्धालुओं के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूर्ण होगा। आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा। सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी। सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।

गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी पुलिस के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां