हाथरस में पति की मौत की खबर सुन महिला ने छोड़ी दुनिया, 4 महीने के बेटे से माता-पिता का साया उठ गया

हाथरस। यूपी हाथरस जिले में पिछले दिनों हुए हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को एक महिला ने पति की मौत की खबर सुनते ही दुनिया छोड़ गई। उसकी मौत से उसका चार माह का बेटा लावारि​स हो गया। हादसे में 21 वर्षीय आबिदा के पति इरशाद की पहले ही मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर में अस्पताल में उसे पति की मौत के बारे में परिजनों ने बताया। इससे वह इतना गमगीन हो गई, कि शाम तक उसने दुनिया छोड़ ​दी। पति-पत्नी की मौत से उनके 4 महीने के बेटे से माता-पिता का साया उठ गया।

खंदौली में हुआ था हादसा

हाथरस के खंदौली थाना क्षेत्र स्थित गांव सैमरा के लोग हाथरस के मुकुंदखेड़ा में शनिवार को हादसे का शिकार हुए थे। मैक्स पिकअप में बस की टक्कर लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। 17 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। घायलों को अलीगढ़ के जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजन ने बताया कि राया, मथुरा की रहने वाली 21 वर्षीय आबिदा का निकाह 14 महीने पहले बेदरिया खां के बेटे इरशाद से हुआ था। हादसे में इरशाद की मौत हो गई थी। उनका चार महीने का बेटा आरिफ दूर जाकर गिरा था। वह हादसे में घायल हुआ था। जान बच गई थी। वहीं आबिदा का इलाज अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा था। उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था। उनकी हालत में सुधार हो रहा था।

बेदरिया के घर में चौथी मौत

परिजन ने बताया कि आबिदा को पति की मौत के बारे में दोपहर में ही बताया गया था। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। शाम को उसकी मौत हो गई। देर रात परिवार के लोग अलीगढ़ के लिये रवाना हो गए थे। पिता इरशाद और मां आबिदा की मौत से बेटा अनाथ हो हाथरस हादसे में सबसे ज्यादा मौत बेदरिया खां के घर में हुई हैं। बेदरिया के बेटों इरशाद और छोटे अली की पहले ही मौत हो गई थी। वहीं छोटे बेटे शान मोहम्मद के बेटे अल्फेज की भी जान गई थी। अब उनकी बहू आबिदा की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother