आगरा में सपा कार्यालय की बिल जमा नहीं होने पर काटी बिजली, छाया अंधेरा

Electricity supply to SP office in Agra cut off due to non-payment of bill, darkness prevails

विद्युत बिल का भुगतान करने पर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

आगरा। समाजवादी पार्टी के आगरा कार्यालय की बिजली बिल जमा नहीं होने पर कर्मचारियों ने बिजली काट दी, इससे कार्यालय में अंधेरा छा गया।सपा कार्यालय पर टोरंट पावर का 1.50 लाख रुपये बकाया है, जबकि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का 2.50 लाख रुपये का बकाया बिल था।
इसे लेकर दक्षिणांचल और टोरंट पावर के अधिकारियों ने सपा ऑफिस जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बिल जमा नहीं हो सका। बकाया होने पर टोरंट पावर ने बिजली कनेक्शन काट दिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के नाम पर कनेक्शन है। कनेक्शन कटने के बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। वहीं इस विषय में टोरेंट पावर उपाध्यक्ष शैलेष देसाई का कहना है समय पर विद्युत बिल का भुगतान न होने की वजह से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है जो नियमित प्रक्रिया है, विद्युत बिल का भुगतान कर दिया जाएगा तो सप्लाई चालू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर