नई वंदेभारत ट्रेन के चलने से बाबा विश्वनाथ के दर्शन और ताज का दीदार होगा आसान, देखें टाइम टेबल

आगरा। पर्यटन नगर आगरा से धर्मनगरी वाराणसी की यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए एक और वंदेभारत की सौगात मिली है। यह ट्रेन मात्र सात घंटे में आगरा से वाराणसी का आरामदायक सफर कराएगी। जल्द ही इसके संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। आगरा से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाते हे। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलने वाली वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला, 7:40 बजे इटावा, 9:15 बजे कानपुर, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

grave badger i.e. scavenger

आगरा मंडल को मिली चौथी ट्रेन

इसी तरह वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे प्रयागराज, 6:57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8:17 बजे इटावा, 9:32 पर टूंडला जंक्शन और 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल को मिलने वाली यह चौथी वंदे भारत होगी। इसके संचालन की तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इससे आगरा से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.