कानपुरिया अंदाज में Pm modi बोले, दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा, पाकिस्तान पर जमकर बरसे

PM said in Kanpuriya style, the enemy will be intimidated wherever he is, he lashed out at Pakistan

ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश।

कानपुर। कानपुर में लोकार्पण और शिलान्यास के लिए प​​हुंचे Pm mod ने कानपुरिया अंदाज में दुश्मन जमकर लताड़ा, उन्होंने कहा दुश्मन कहीं भी हौंक दिया जाएगा। कानपुर के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़ी-बड़ी मेट्रो सिटीज में होते हैं… वो सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगे हैं। कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं।

​हम अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर

 Pm mod  ने कहा भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में AK203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश।

ब्रह्मोस मिसाइल ने मचाई तबाही

 Pm mod  ने कहा ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की।

कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बोला हमला

 Pm mod ने कहा कि भारत हर आतंकी का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। आतंकियों के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखा। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा।

भारत माता की जय के साथ संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया है। कार्यक्रम में पेंटिंग बनाकर लाए लोगों को लेकर एसपीजी के लोगों से कहा कि उनको ले लें और लोगों से कहा कि पेंटिंग लाए हुए लोग अपना पता उस पर लिख दें मैं चट्टी भेजूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।

 

लखनऊ में तम्बाकू का उपयोग बढ़ने से SGPGIMS के विशेषज्ञों ने हृदय रोग के बढ़ते जोखिम की ओर इशारा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother