कातिल मां ने उगला सच: देवर से रंगरलिया मनाते बेटे ने देख लिया,इसलिए दोनों ने​ मिलकर मार डाला

आगरा। यूपी के आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र में हुई आठ साल के बच्चे की हत्याके मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की हत्या उसकी मां और चाचा ने मिलकर की थी। दरअलस बच्चे ने मां और चाचा को एक साथ देख लिया था और उसने धमकी दी कि वह पाता को पूरी बात बता देगा, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करके शव को छुपा दिया और बेटे के अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, वह मासूम का पिता अब भी नहीं सोच पा रहा है कि उसकी पत्नी ही उसके बेटे के साथ ऐसा कर सकते।

चाचा ने गला दबाकर की हत्या

पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसलिए चाचा भतीजे को अपने कमरे में ले गया और हत्या कर दी। मां बाहर नजर रखे रही कि कोई आ नहीं जाए। पुलिस ने बालक की मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

नयापुरा निवासी करन सिंह का बेटा रौनक शुक्रवार शाम को 5 बजे लापता हुआ था। अपहरण की आशंका जताते हुए पिता करन सिंह ने केस दर्ज कराई थी।

सोमवार सुबह पड़ोसी के घर के पीछे एक बोरे में रौनक का शव मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। करब के पत्ते शरीर पर लगे थे। इससे लग रहा था कि उसको करब के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया होगा। इससे ही पुलिस को सुराग मिला। करन सिंह के घर की छत पर करब रखी थी। छत और सीढ़ियों पर खून के निशान मिले। कमरे में राैनक की बनियान भी थी।

एसीपी पिनाहट अशोक कुमार के नेतृत्व में दो ट्रेनी आईपीएस पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया था। पुलिस ने रात में ही बालक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली थी। शक के आधार पर मृतक बालक के चाचा भानु कुमार को उठाया। उसके फोन को चेक किया गया। उसमें मृतक की मां यशोदा के साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो फुटेज मिले। इससे हत्याकांड पूरी तस्वीर साफ हो गई।

इसे भी पढ़ेंं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style