Electricity Bill Waiver Scheme यूपी में आज से बिल माफी योजना लागू, इस तरह उपभोक्ता उठा सकते है फायदा

Electricity Bill Waiver Scheme implemented in UP from today, this is how consumers can avail the benefit.

31 दिसंबर तक पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में पूरी और मूल बिल के बकाये में 25 फीसदी की छूट मिलेगी।

लखनऊ। ​Electricity Bill Waiver Scheme बिजली विभाग बकाएदाों के लिए बिल माफी योजना लेकर आई है जो 31 दिसंबर तक पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में पूरी और मूल बिल के बकाये में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके बाद जनवरी में 20 फीसदी और फरवरी में 15 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रदेश में एमएलवी 1 (घरेलू) अधिकतम दो किलोवाट और एलएमवी 2 (वाणिज्यिक) एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाये में राहत दी जा रही है। एक से 31 दिसंबर तक मूलधन में 25 फीसदी और सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था पहली बार की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह जनकल्याणकारी कदम है। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों और छोटे बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। योजना का लाभ एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक उठा सकते हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिजली बिल राहत योजना में कभी बिल जमा न करने वाले, लंबे समय से बिल नहीं जमा करने वाले और चोरी के प्रकरणों के समाधान वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।

गांव-गांव मुनादी कराने के निर्देश

पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ता से संपर्क कर उसे Electricity Bill Waiver Scheme जानकारी दें। गांव-गांव मुनादी कराएं। बकाये का नोटिस दें। गांवों में जाकर बकायेदारों का पंजीयन कराएं। योजना में छूट प्राप्त करने के लिए www.uppcl.org वेबसाइट के माध्यम से अथवा किसी भी विभागीय खंड एवं उपखंड कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान 2000 रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण कराते समय शेष बकाया विद्युत बिल का भुगतान करने के लिए विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसमें से उपभोक्ता द्वारा एक विकल्प का चयन किया जाएगा। चेकिंग संख्या एवं उपभोक्ता अकाउंट आईडी अंकित करने पर छूट संबंधी सभी सूचना ऑनलाइन दिखेगी। योजना की जानकारी 1912 से भी ली जा सकती है।

Road Accident मुरादाबाद में रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार 12 लोगों को कुचला, छह की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style