नि:शब्द: उत्तराखंड में कर्ज डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी

Speechless: Seven members of a debt-ridden family in Uttarakhand committed suicide by consuming poison

मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है।

देहरादून। उत्तराखंड देहरादून से सोमवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात समाने आई यहां कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के सात लोगों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। इस खबर से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देबरादून नंबर की बताई जाती है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसे भी इलाज के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।

नहीं चल पाया व्यवसाय

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था।हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद त्रासदी से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे दोस्त को बचाने दो दोस्त डूबे, तीनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother