इलाज कराने आए पांच हजार से अधिक​ Pakistani Citizen लापता, इन्हें खोजने में छूट रहे पुलिस के पसीने

More than 5000 Pakistanis who came for treatment are missing, police is having a tough time finding them

ये पाकिस्तानी न तो अस्पताल में भर्ती हैं और न ही इनका कुछ पता है।

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद सरकार की सख्ती के बाद Pakistani Citizen को खोज— खोजकर देश से बाहर निकाला जा रहा हैं। अब तक बड़ी संख्या में पाकिस्तानियों को उनके देश भेजा जा चुका है। लेकिन बहुस ऐसे पाकिस्तानी इलाज कराने के बहाने राजधानी दिल्ली आए, लेकिन यह लोग अस्पताल में भर्ती न होकर लापता हो गए। अब ऐसे में सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल ऐसे पाकिस्तानियों खोजना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इनका कोई अता— पता नहीं है। इंटेलीजेंस ब्यूरो और फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने दिल्ली पुलिस को पाकिस्तानियों की जो सूची दी है, उसमें दिल्ली आए पाकिस्तानियों का पता यहां के अस्पताल हैं। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के पते पर करीब 55 से 60 पाकिस्तानी हाल ही में दिल्ली आए। ये पाकिस्तानी न तो अस्पताल में भर्ती हैं और न ही इनका कुछ पता है।

पाकिस्तानियों को खोज रही पुलिस

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि पाकिस्तानियों का पता करने के लिए दक्षिण जिला पुलिस जोर-शोर से वेरीफिकेशन अभियान चला रही है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस सोमवार शाम तक एक भी पाकिस्तानी को पकड़ नहीं पाई थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी दिल्ली के अन्य अस्पतालों के पते पर आए हैं।दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटेलीजेंस ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस को एक लिस्ट सौंपी है। इसमें करीब 5200 पाकिस्तानी नागरिकों के नाम हैं। इन लोगों को जल्द से जल्द अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। ये दिल्ली में ओवर स्टे कर चुके हैं।

सभी पाकिस्तानी को लौटना जरूरी

फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने ये लिस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को दी थी। बाद में अलग-अलग जिला पुलिस उपायुक्तों को सूची दी गई है, ताकि Pakistani Citizen का पता किया जा सके।लिस्ट में उन पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों के नाम भी हैं जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा हैं। सरकार ने साफ किया है कि जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा हैं,उन्हें भी हर हाल में लौटना होगा। जिला पुलिस उपायुक्तों ने ये सूची सभी थानाध्यक्षों व यूनिट प्रमुखों को दे दी है। सभी थानाध्यक्षों ने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले पाकिस्तानियों का पता लगाने के लिए जोर-शोर से अभियान चला रखा है। आदेशों में कहा गया है कि 2014 से पहले पाकिस्तान से जो हिंदू, सिख, बौद्ध व जैन भारत आ गए हैं उनको भारत की नागरिकता दी जा रही है। इन लोगों का पाकिस्तान में धार्मिक रूप से उत्पीड़न किया गया। दिल्ली से पाकिस्तानी हिंदू आदि मजनू का टीला, वसंत विहार व बाहरी दिल्ली में रह रहे हैं

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.