कानपुर में गंगा में नहाते समय डूब रहे दोस्त को बचाने दो दोस्त डूबे, तीनों की मौत

Two friends drowned while bathing in Ganga in Kanpur to save a drowning friend, all three died

गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत कर तीनों शव बाहर निकलवा पाई।

कानपुर। यूपी के कानपुर महानगर में रविवार दोपहर गर्मी से बचने नहाने गए Three friends drowned in Ganga हो गई। दरअसल एक दोस्त को डूबने से बचाने के फेर में दो दोस्त भी डूब गए। एक—दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों नदी के धार में समा गए।सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत कर तीनों शव बाहर निकलवा पाई।

जूही के परमपुरवा निवासी नंदू गुप्ता (19), साहिल अंसारी (16), अंकुर रावत (17), कुनाल रावत, गोलू गुप्ता और सोनू अंसारी मैस्कर घाट गए थे। वहां नंदू, अंकुर और साहिल गंगा नहाने लगे, जबकि बाकी तीन युवक घाट किनारे बैठे थे। अचानक नदी के बीच में जानेे पर अंकुर डूबने लगा, उसे बचाने में साहिल और नंदू भी गहराई में चले गए। साथियों को डूबता देख घाट में बैठे दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर अंकुर को ढूंढ पाई। इसके बाद साहिल और नंदू के शव बरामद हुए।

कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय नेे बताया कि गंगा नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हुई है। शवों को पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नंदू और साहिल वेल्डिंग का काम करते थे, जबकि अंकुर फर्नीचर कारीगर था।

गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई टीम पर परिजनों ने किया हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother