भारतीय सेना ने जम्मू में पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स को मिट्टी में मिलाए, चार एयरबेस को बनाया निशाना

Indian Army destroyed Pakistani posts, terrorist launch pads in Jammu, targeted four airbases

सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है।

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने शुक्रवार रात जम्मू के पास Pakistani posts destroyed और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स कके अनुसार पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। इस बीच यह भी बताया गया कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है।

इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मामले में आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग भी होनी थी। हालांकि, अब उसे आज सुबह बाद के समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria