पीएम मोदी बोले, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को ‘war action” मानेगा भारत, देगा मुंहतोड़ जवाब

PM Modi said, in future India will consider any terrorist act as an 'act of war', will give a befitting reply

भावी आतंकी वारदातों को युद्ध छेड़ने का प्रयास मानते हुए उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा सरकार ने फैसला लिया है, देश पर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो हम उसे युद्ध मानेंगे और ‘war action’। पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश में भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। सरकारी सरकार ने निर्णय लिया है कि भावी आतंकी वारदातों को युद्ध छेड़ने का प्रयास मानते हुए उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा।

चैनलों पर नहीं सुनाई देगी सायरन की आवाज

सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने न करें। अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें। दरअसल सायरन के नियमित उपयोग से हवाई हमलों के सायरन के प्रति नागरिकों की संवेदनशीलता कम हो सकती है और नागरिक इसे मीडिया चैनलों द्वारा वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली नियमित बात समझ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother