अब युद्ध के मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे MS Dhoni , सेना ने तैयार रहने को कहा

Now MS Dhoni will make enemies bite the dust in the battlefield, Army asked to be ready

भारत और पाकिस्तान के बीच अगर तनाव बढ़ता है तो टेरिटोरियल आर्मी भी मोर्चा संभालेगी।

नईदिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर पाक समर्थित आतंकियों के हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे है।बढ़ते तनाव के बीच 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने उसे विफल कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख को देश में टेरिटोरियल आर्मी को भी बुलाने का अधिकार मिल चुका है। ऐसे में MS Dhoni भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। उन्हें भी तैयार रहना पड़ सकता है।

एमएस धोनी को रहना होगा तैयार

भारत और पाकिस्तान के बीच अगर तनाव बढ़ता है तो टेरिटोरियल आर्मी भी मोर्चा संभालेगी। ऐसे में MS Dhoni भी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं। वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं। धोनी टेरिटोरियल आर्मी की ओर से ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। कई बार उन्हें सेना के कैंप में वक्त बिताते हुए देखा गया है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर भी भारतीय वायुसेना में कैप्टन हैं। माना जा रहा है कि हालात अगर और खराब होते हैं तो धोनी भी मोर्चा संभाल सकते हैं।

यह होती है टेरिटोरियल आर्मी

टेरिटोरियल आर्मी भी भारत की सेना का हिस्सा है। वैसे तो टेरिटोरियल आर्मी सीधा मोर्चा नहीं संभालती है। लेकिन अगर देश में जंग की हालात हो जाए तो रक्षा विभाग टेरिटोरियल आर्मी का प्रयोग करता है। जरूरत के हिसाब से टेरिटोरियल आर्मी को नियमित सेना को यूनिट भी देना पड़ता है। टेरिटोरियल आर्मी की सेना की तरफ से ट्रेनिंग भी कराई जाती है, ताकि अगर किसी देश से जंग हो तो टेरिटोरियल आर्मी को प्रयोग में लाया जाए। संकट के वक्त इस आर्मी का काम देश में सुरक्षा भी देना होता है। बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक संगठन है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर