बिजनेस डेस्क,नईदिल्ली। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए लखनऊ अंचल में बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित कई प्रभावी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहलें की हैं। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह और लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ एनजीओ सृजन एक सोच के प्रतिनिधि, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्राएं और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाल सिंह, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “शिक्षा और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण बच्चे के समग्र विकास की बुनियाद हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा इन छात्राओं के अध्ययन में आ रही आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि युवा छा बड़ौदा सामुदायिक विकास को प्रोत्साहन देने के निरंतर प्रयासरत है। बैंक का उद्देश्य है कि समाज के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों तक सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं और शैक्षणिक संसाधन पहुंचें ताकि एक अधिक सशक्त एवं समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके।

One thought on “Bank of Baroda ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता के तहत की सीएसआर पहल”