घर से बगावत कर की शादी, चार साल में अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा रिश्ता, पत्नी की गला रेत गया पति

Rebellion against family led to marriage, in four years the relationship fell prey to illicit relations, husband slit wife's throat

प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी।

बागपत। यूपी के बागपत जिले से बनते-बिगड़ते रिश्ते की एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां चार चाल पहले घर वालों से बगावत करके प्रेम विवाह करने वाले जोड़े के बीच से चार साल में ही प्रेम खत्म हो गया। इसके बाद रोज-रोज दोनों में झगड़े होने लगे। दरअसल पति प्रशांत को शक हो गया, उसकी पत्नी का नेहा का किसी से अवैध संबंध है। इसका पता लगाने के लिए उसने उसके व्हाट्स एप्प को हैक कर अपने मोबाइल में चलाने लगा। इससे उसके अवैध रिश्ते की पूरी जानकारी हो गई, यह बात जब नेहा को पता चली तो उसने पति को जेल भिजवाने की धमकी तो वह बौखला गया और चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा। देखते ही देखते उसके शरीर पर 17 वार कर​ दिए इसके बाद उसका गला काटकर जान ले ली। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फोन करके परिजनों को जानकारी दी, जिसकी ​वीडियो पड़ोसियों ने बना ली, जो वायरल हो रही है।

पत्नी की हत्याकर कबूल किया जुर्म

बागपत शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी Murder of wife करने वाले पति प्रशांत की वारदात के कबूलनामे की वीडियो पड़ोसियों ने बना ली। पत्नी के शव के पास खड़ा हत्यारोपी प्रशांत हाथ में छुरा लेकर फोन पर परिजनों को पत्नी की हत्या की जानकारी दे रहा है। वह कह रहा है कि जिस दिन नेहा से शादी की थी, उसी दिन उससे कहा था कि नेहा गलत निकली तो उसी दिन तुझे मार दूंगा। आज मैंने उसे मार दिया।

ओला कैब चलाने वाले प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी। नेहा का परिवार मूल रूप से सहारनपुर जिले के गंगोह का रहने वाला है। प्रशांत होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि नेहा पास में एक कॉस्मेटिक सेंटर पर नौकरी करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और शादी करने की ठान ली। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है।

पत्नी के धमकी देने से हुआ नाराज

हत्यारोपी ने बताया कि उसने नेहा का व्हाट्सएप हैक कर अपने मोबाइल में चला लिया। इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर धमकी दी। उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, वह उसकी हत्या कर अब खुद जेल जा रहा है। प्रशांत ने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। प्रशांत और नेहा का बेटा आर्यन नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता है। वह बुधवार सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर में आर्यन की मां की पिता ने हत्या कर दी। आर्यन जब स्कूल से घर लौटा तो उसे उसका संसार उजड़ा हुआ मिला। परिवार वाले आर्यन को लेकर पोस्टमार्टम हाउस चले गए।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां