ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेनाओं ने आतंकियों ठिकनों पर 24 missiles fired, जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर मिट्टी में मिले

Operation Sindoor: Indian forces fired 24 missiles on terrorist hideouts, Jaish-Lashkar headquarters were razed to the ground

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

नईदिल्ली। भारतीय सेना ने उस जख्म पर मरहम लगाने के साथ ही आतंकियों को सख्त संदेश​​ दिया है, जब भी तुम कोई नापाक हरकत करोगे हम घूसकर मारेंगे और तुम्हारे पनाहगार तुम्हारी कोई मदद नहीं कर पाएंगे। मंगलवार— बुधवार की रात भारत ने जब जवाबी कार्रवाई की तो उसके पनाहगार को भनक तक नहीं लगी और आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गए। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। सेना से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

भारतीय सेनाओं ने ”Operation Sindoor” के तहत पाक में मचाई तबाही, बिलबिला उठा दुश्मन

Indian forces caused havoc in Pakistan under "Operation Sindoor", the enemy was in panic

भारतीय सेनाओं ने उन स्थानों को​ निशाना बनाया जहां पर आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 missiles fired हैं।  न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

पाक में मचा हड़कंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा- भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो नागरिक इलाकों पर गिरे। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया- पाकिस्तानी सेना ने 6 भारतीय फाइटर जेट मार गिराए। इनमें 3 राफेल, 2 मिग-29 और एक सुखोई शामिल है। LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट भी तबाह किए हैं। हमले की लोकेशन और मरने वालों की अलग-अलग संख्या। पाकिस्तान ने रात 2 बजे कहा- हमले 5 ठिकानों पर हुए और 3 लोगों की मौत हुई। 3 घंटे बाद यानी सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत ने 6 इलाकों में 24 मिसाइलें दागीं। इनमें 8 नागरिक मारे गए, 35 घायल और 2 लापता हैं।’

भारतीय सेना ने बताया स्ट्राइक में केवल आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं। किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही टारगेट के तौर पर सिलेक्ट किया गया था।

 

Operation Sindoor: विपक्ष ने एक सुर में भारतीय को सेना को किया सलाम, बोले हम सरकार के साथ

Operation Sindoor

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria