रायबरेली।Murder of girlfriend यूपी के रायबरेली जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय है,यहां एक सनकी प्रेमी ने बुलाने पर न आने पर बेवफवाई के शक में प्रेमिका का सिर और गला काट दिया। उसकी मौत के बाद काफी देर तक लाश के पास बैठकर रोता रहा। इसके बाद फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
बता दें कि 26 अक्टूबर की दोपहर समोधा गांव निवासी सोनी लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह सोनी का क्षत विक्षत शव चूरुवा पश्चिम बाईपास मार्ग के किनारे खेत में मिला था। धड़ 40 मीटर दूर पड़ा था और शव भी सड़ गया था। इस कारण काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में सोनी की मां कुसुमा देवी ने पायल देखकर बेटी की पहचान की थी। इस हत्याकांड में कुसुमा देवी ने सोनी के पति गुरु प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि सोनी काफी समय से पति से अलग मायके में रह रही थी।
रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की तो परते एक के बाद एक करके खुलती चली गई। पुलिस को सिक्का खेड़ा गांव के रहने वाले राजू पासी पर शक हुआ तो गुरुवार को उसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की। आरोपी राजू ने बताया 26 अक्टूबर उसी के बुलावे पर जैसे ही सोनी उससे मिलने के लिए खेत पर आई, उसने बांके से उस पर कई वार किए और सिर काटकर अलग कर दिया। राजू ने सोनी के दोनों हाथ भी काट दिए थे। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
आठ साल पहले हुई थी शादी
सोनी की शादी आठ साल पहले इचौली गांव के गुरु प्रसाद से हुई थी। गुरु प्रसाद मजदूरी करता है। पति-पत्नी के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। इसी कारण सोनी मायके में ही बच्चों के साथ रहती थी। करवा चौथ पर वह पति से मिलने इचौली गांव गई थी। उसके बाद फिर वह मायके आ गई थी। सोनी की मौत ने उसके बच्चों को बेहाल कर दिया है। दोनों बच्चों को अभी इस बात का भान नहीं है कि उनकी मां इस दुनिया में नहीं है। 8 वर्षीय बेटी आरती वह 5 वर्षीय बेटा कृष्णा रोते-रोते बेहोश हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को सगे संबंधी बच्चों को सांत्वना देते रहे कि जल्द ही उसकी मां वापस आएगी। दोनों बच्चे मां को जल्द वापस लाने की गुहार लगाते रहे।
