जिंदल लिमिटेड ने लखनऊ में आयोजित किया रीटेल मीट Milap क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने की योजनाएं

Jindal Limited organised Retail Meet Milap in Lucknow plans to strengthen its presence in the region

मिलाप में और लगभग 80 रीटेलरों ने हिस्सा लिया।

बिजनेस डेस्क,लखनऊ: प्रतिष्ठित बी.सी. जिंदल ग्रुप के भाग तथा भारत में डाउनस्ट्रीम स्टील उत्पादों के अग्रणी निर्माताओं में से एक जिंदल (इंडिया) लिमिटेड ने लखनऊ में कंपनी के रीटेलर्स मीट ‘Milap  का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसका आयोजन क्षेत्र के अग्रणी रीटेलों के साथ बातचीत के लिए किया गया था। मीट का आयोजन कंपनी के ऑथोराइज़्ड डीलर मैसर्स आनंद स्टील रूफटेक के सहयोग से हुआ, जिसमें और लगभग 80 रीटेलरों ने हिस्सा लिया।

देश भर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने और क्षेत्र में अपनी स्थिति को सशक्त बनाने की योजनाओं के तहत जिंदल (इंडिया) लिमिटेड ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मीट के दौरान डाउनस्ट्रीम स्टील उत्पाद निर्माताओं ने अपने आधुनिक कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज का प्रदर्शन किया। इनमें से हर प्रोडक्ट को विभिन्न उद्योगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ उच्च परफोर्मेन्स भी देते हैं। इनमें से एक था, जिंदल सबरंग, जो कलर कोटेड प्रोडक्ट्स की बेहतरीन रेंज के साथ स्टील को नई परिभाषा देता है, जो जंग रोधी गुणों के चलते आउटडोर ऐप्लीकेशन के लिए बेहतरीन है।

जिंदल न्यूकलर प्लस

कंपनी ने रीटेलरों को जिंदल न्यूकलर प्लस के बारे में भी बताया, यह प्रीमियम कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स में से बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी, आकर्षक लुक और लम्बा चलने वाले गुणों के साथ आता है। इसे स्पेशल कोटिंग प्रक्रिया से तैयार किया गया है, जो स्टील को जंग से बचाता है और साथ ही इसका रंग भी फीका नहीं पड़ता।‘जिंदल (इंडिया) लिमिटेड की भारत के पूर्वी एवं दक्षिणी बाज़ारों में सशक्त मौजूदगी है। कंपनी मौजूदा बाज़ारों में विस्तार के साथ देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में भी अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। मिलाप रीटेलर मीट हमारे प्रीमियम एंव आधुनिक प्रोडक्ट्स के बारे में रीटेलरों को जागरुक एवं शिक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है, क्योंकि लखनऊ के मार्केट में हमारे प्रोडक्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।’ जिंदल (इंडिया) लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा।

रीटेलरों से फीडबैक लिया

इस पहल के तहत जिंदल (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लिए कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की, रीटेलरों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को हल किया। यह मीट कंपनी के लिए क्षेत्र के रीटेल पार्टनर्स के साथ जुड़ने में बेहद कारगर साबित हुई, जिसने भरोसेमंद एवं विकसित होती कंपनी के रूप में जिंदल (इंडिया) लिमिटेड की स्थिति को और मजबूत बनाया।अपनी शुरूआत के बाद से जिंदल (इंडिया) लिमिटेड राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सक्रिय रही है, और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के भारत सरकार के दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान कर रही है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother