मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से love jihad का दिल दहलाने वाला सच सामने आया यहां इकरार नाक के युवक ने राज ठाकुर बनकर एक महिला से विवाह किया, इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डालने मारने पीटने के साथ ही उसे जबरन मांस खिलाया, इसके बाद भी नहीं टूटी तो उसके साथ अपने भाइयों से दुष्कर्म कराया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की।
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया युवक ने झूठ बोलकर उससे शादी की, इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया। पीड़िता ने कहा कि मना करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर जबरन मांस खिलाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदू युवा वाहिनी के साथ पहुंची पीड़िता
पीड़िता सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया। युवक ने सहानुभूति जताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने शादी कर ली। इसके बाद युवक उसे लेकर किराये के मकान में रहने लगा।
किराए पर लेकर रहता था आरोपी
काफी दबाव बनाने पर वह अपने गांव भोजपुर के पीपलसाना लेकर गया। वहां जाकर महिला को पता चला कि वह मुस्लिम है और उसका असली नाम इकरार है। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिजन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बंधक बनाकर मीट खिलाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। इसकी शिकायत मझोला पुलिस से की तो पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना और मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़िता ने पहले ही दहेज प्रताड़ना का केस मझोला थाने में दर्ज कराया था। अब एक अन्य प्रार्थनापत्र दिया है। महिला की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें….