शाहजहांपुर में बाइक और कार की टक्कर में six dead, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Six dead in bike and car collision in Shahjahanpur, accident happened while returning from wedding

कटरा-जलालाबाद मार्ग पर बरखेड़ा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मंगलवार तड़क हुए भीषण हादसे में six dead। यह हादसा कटरा जलालाबाद मार्ग पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलहर के नजरपुर मोहल्ला निवासी रवि की मौसेरी बहन की सोमवार को कांट में शादी थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए अपने मित्र आकाश के साथ बाइक से गए थे। वहां उन्हें मोहल्ले के ही दिनेश और अभिषेक मिल गए। रात 2:00 बजे रवि घर जाने को हुए तो उन दोनों ने कहा कि उन्हें भी घर जाना है, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा, जिस पर रवि ने उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया।

ट्रक ओवरटेक करते समय टक्कर

कटरा-जलालाबाद मार्ग पर बरखेड़ा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में चारों युवक और कार सवार बरेली के फरीदपुर के करनपुर कलां गांव निवासी सुधीर और सोनू घायल हो गए। बाइक में भी आग लग गई। वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सड़क के किनारे किया।

मेडिकल कॉलेज किया रेफर

सभी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सुधीर व सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह रवि, आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनेश और अभिषेक को हालत गंभीर देखते हुए बरेली के लिए रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां