तीसरी शादी के बाद पहली को खुश करने खिलाई मिठाई, इसके बाद उसके जीवन में घुल गया जहर

ran away with jewelry and money

15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली।

गाजीपुर। एक युवक ने दो महिलाओं से शादी के बाद तीसरी शादी की इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी जब नाराज हो गई तो उसे खुश करने के लिए बाजार से मिठाई ले आया और उससे माफी मांगते हुए उसे मिठाई खिलाई, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने पहली पत्नी के सारे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली।

पीड़ित महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि उसका पति तीसरी शादी करने के बाद घर आया और रोते हुए अपनी गलती मान रहा था। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवर और नकदी लेकर भाग गया। शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।

पहली पत्नी को पीटकर भगाया

पीड़िता आफसाना खातून के मुताबिक, उसकी शादी बिहार के पटना निवासी फिरोज अहमद के साथ 12 अक्तूबर 2022 को हुई थी। आठ जनवरी 2023 को पति उसे उसकी बहन के घर गाजीपुर छोड़कर चला गया। उस समय वह गर्भवती थी। इस समय उसका दो साल का बच्चा है। आरोप है कि पति ने एक शादी और की थी। पहली पत्नी को भी मार पीटकर घर से भगा दिया था। पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पति की बहन जुगनू ने दी। 29 अप्रैल को फिरोज घर आया और माफी मांगते हुए कहने लगा कि बहुत बड़ी गलती हुई है और रोने लगा।

अपने हाथ से खिलाई बर्फी

रात में खाना खाने के बाद उसने अपने हाथ से बर्फी खिलाई, जिसे खाने के 10 मिनट बाद चक्कर आया और नींद आने लगी। इसी बीच सूटकेस से 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का कान का झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल चुराकर भाग गया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style