बुलंदशहर,rishte hai anamol : यूपी के बुलंदशहर से रिश्तों के कत्ल की जो खबर सामने आई है, उसे पढ़कर एक बार आपकों भी विश्वास नहीं होगा, कैसे एक महिला ने भतीजे के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि अपनी हवस की आग बुझाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अपना सिंदूर ही उजाड़ बैठी। इसके बाद घर वालों को बेवकूफ बनाने के लिए हार्टअटैक से मौत होने का ढिंढौरा पीट दिया, लेकिन अपराध चाहे जितनी सावधानी से किया जाए, वह खुल ही जाता है। इस मामले में ही ऐसा ही हुआ। उस रात घर में मौजूद एक साल की बच्ची ने पूरे घटनाक्रम को घर वालों के सामने रख दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर इस हत्या से पर्दा उठा दिया।
बता दें कि बुलंदशहर स्थित बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में 8 सितंबर की रात को ओमपाल की मौत हो गई थी। उनकी मौत के दो दिन बाद भतीजी ने बुधवार को घर वालों को बताया कि चाचा की हत्या चाची और ताऊ के बेटे ने मिलकर की है। जिसके बाद मृतक ओमपाल के भाई ने थाने पर मृतक की पत्नी और बड़े भाई के पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों नामजद को जब हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हार्ट अटैक से मौत का शोर मचाया
परतापुर निवासी करन सिंह ने बताया उनका भाई 40 वर्षीय ओमपाल सिंह मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। वह पड़ोस में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। 8 सितंबर को ओमपाल अपने घर पर खाना खाकर सोया था, सुबह उसके न उठने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसे स्वाभाविक व दिल का दौरा पड़ने से मौत होना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। वहीं मृतक की पत्नी ने भी हार्ट अटैक से मौत का शोर मचा दिया।
चाची ने पकड़े हाथ, अभय ने चुन्नी से घोंटा गला
चाचा की मौत के बाद से करन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री गुमसुम रहने लगी। बुधवार को जब परिजनों ने उससे वजह पूछी तो उसने कहा ओमपाल चाचा की हत्या की गई है। उसने बताया घटना वाली रात वह भी ओमपाल चाचा के घर पर ही सोने गई थी। देर रात जब उसकी आंख खुलीं तो देखा कि चाची प्रीति ने चाचा ओमपाल के हाथ पकड़े हुए थे और ताऊ के बेटे अभय ने चाचा का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों को लगा था कि बच्ची सो रही है, लेकिन वह सब देख रही थी।
दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
यह सुनते ही करन सिंह व परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए वह दोनों अब साथ रहना चाहते थे। लेकिन, ओमपाल इसका विरोध करता था। इसी के चलते आठ सितंबर की रात को ओमपाल के सोते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चुन्नी को बरामद किया है। साथ ही पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
