जालिम भाई: बहन ने चोरी से गेहूं बेचने से रोका तो भाई ने गंडासे से काट डाला गला, मां भी किए वार

Cruel brother: When sister stopped him from selling stolen wheat, brother slit her throat with an axe, attacked mother too

बहन की जान लेने के बाद पुष्पेंद्र मौके से भागने की फिराक में था।

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले से रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई, यहां एक भाई ने अपनी बहन को इसलिए गंडासे से काट डाला,क्योंकि उसने उसे घर से चोरी से गेहूं बेचने से रोक दिया। आरोपी का ऐसा करते समय हाथ तक नहीं कांपे जो बहन उसे बचपन से राखी बांध रही थी, उसे उसने निर्दयता पूर्वक मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को खेतों से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह वारदात अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के आरकपुर गांव की है। बुधवार 24 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र चोरी से घर का गेहूं बेचने जा रहा था। तभी उसकी बहन रेखा ने उसे रोक लिया और गेहूं बेचने से मना किया। यह बात उसे नागवार गुज़री और गुस्से में उसने पास रखे गंडासे से बहन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां को मारने दौड़ा

वारदात के समय मां घर के बाहर थी, बेटी की चीख सुनकर वह अंदर पहुंची तो आरोपी ने मां पर भी हमले की कोशिश की, वह जान बचाकर किसी तरह भाग निकली। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी सहित पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बहन की जान लेने के बाद पुष्पेंद्र मौके से भागने की फिराक में था। पुलिस ने गांव के खेतों से उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

वाराणसी में Fake call center पकड़ा, साइबर ठग यहां से करते थे धोखाधड़ी, 32 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours