Classroom Scam : पांच गुना अधिक कीमत पर काम कराने के आरोप में सिसोदिया और सत्येंद्र फंसे, घोटाले की खुलेगी परतें

Sisodia and Satyendra trapped on the charge of getting work done at five times more price, layers of scam will be revealed

सरकारी स्कूलों में 2,892 करोड़ रुपये की लागत से 12,748 कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दी गई थी।

नईदिल्ली। आप सरकार में हुए एक से बड़े घोटाले सामने आ रही है। नए घोटाले में मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन फंसते नजर आ रहे है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसीबी दिल्ली में हुए 12 हजार से अधिक क्लासरूम निर्माण में दो हजार करोड़ के घोटाले की जांच होगी। इसके लिए क्लासरूम निर्माण की लागत का पता लगाया जाएगा। एसीबी की ओर से चीफ टेक्निकल एग्जामिनर (सीटीई) को पत्र लिखकर इंजीनियर मुहैया कराने काे कहा है। यह लोग निर्माण लागत का आकलन करेंगे। तकनीकी जांच कर बताएंगे कि स्कूलों में कलासरूम बनाने में कितने रुपयों का घोटाला हुआ है।सीटीई की जांच में घोटाले का पता चला था, लेकिन पूर्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने रिपोर्ट को दबा दिया था।

आप नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज

20 अप्रैल को एसीबी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सरकारी स्कूलों में 12748 कक्षाओं के निर्माण में दो हजार करोड़ केClassroom Scamको लेकर केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन दोनों नेताओं के मंत्री रहने के दौरान कक्षाओं के निर्माण के लिए अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए। प्रत्येक कक्षा का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से करीब पांच गुना अधिक है। भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, विधायक कपिल मिश्रा और भाजपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलकांत बख्शी की ओर से एसीबी को सरकारी स्कूलों में 2,892 करोड़ रुपये की लागत से 12,748 कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दी गई थी।

छह लोगों से होगी पूछताछ

एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि घोटाले में दो पूर्व मंत्री के अलावा उनके दो पूर्व ओएसडी, दो चीफ इंजीनियर, बब्बर एंड बब्बर आर्किटेक्ट और कई ठेकेदार आरोपी बनाए जा सकते हैं।फिलहाल छह लोगों को पूछताछ करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और ठेकेदारों को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। ठेकेदारों के बैंक खातों की भी जांच होगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां