आगरा में पांच बच्चों के पिता ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया

love affair

उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी।

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई,यहां एक पांच बच्चों के पिता ने एक युवती के प्यार में इस कदर पागल हो गया,कि उसका रिश्ता तय होने की बात पर इस कदर आपा खो बैठा कि पहले युवती फिर खुद को गोली से उड़ा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस तरह एक ही गांव में हुई दो मौत से हड़कंप मच गया, सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। बाकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पिता के साथ कर रहा ​था खेती

यह दिल दहलाने वाला मामला आगरा के खेरागढ़ के गांव बंडपुरा का है। यहां के रहने वाले पांच बच्चों के पिता विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। विनय गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 वर्ष से मिर्च की खेती कर रहे थे। अमर सिंह ने बताया कि खेत के पास ही घर होने से विनय का आना-जाना था। गुरुवार दोपहर विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां देर तक बैठने के बाद वह घर की ओर गया। शाम करीब चार बजे वह पत्नी सुआ देवी और परिजन से विवाद करने लगा।

प्रेम प्रसंग का मामला

अमर पाल सिंह की पत्नी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। गुस्से में आकर विनय ने छोटे भाई चिंटू से लाइसेंसी पिस्टल मंगाई और लहराने लगा। सुआ देवी ने बताया कि इसी बीच उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर दो गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद विनय ने अपनी कनपटी में भी गोली मार ली। विनय के परिवारीजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी।

सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी इमरान अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजन प्रीति के लिए रिश्ता देख रहे थे। विनय इससे नाराज था। विनय ने यह कदम क्यों उठाया, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। तहरीर नहीं दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style