यूपी को जाम से मुक्ति दिलाने हुआ 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Inauguration of development schemes

सड़क परिवहन मंत्री ने लखनऊ के लिए स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट का उल्लेख किया।

लखनऊ। प्रदेश की राजनधानी लखनऊ में शुक्रवार को 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में एक महीने में 50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का लाभ होगा।

इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में और यूपी में जो भी विकास हो पाया है उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ही योगदान है। यही कारण है कि आज लखनऊ सहित पूरे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लग रहे हैं। रक्षामंत्री ने उनके योगदान के लिए वहां पर मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं से खड़े होकर एक मिनट तक तालियां बजाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री द्वारा लखनऊ के लिए स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट का उल्लेख किया।

50 करोड़ लोगों ने किया स्नान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ 13 जनवरी को प्रारंभ हुआ था। आज एक महीने बाद महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है। यह नया उत्तर प्रदेश है जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर और महाकुंभ के जरिये विकास का संदेश दे रहा है। महाकुंभ के बहाने लोगों को दबी हुई धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मौका दिया। महाकुंभ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा।मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में आयोजित 588 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बिना इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास संभव नहीं

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने यूपी में रामराज्य स्थापित करने में सफलता पाई है। हमें अगर हमारे देश को विश्वगुरु बनाना है तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान देना होगा बिना इसके कोई भी प्रदेश विकास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी उन्हीं प्रदेशों में निवेश करता है जहां सड़कें अच्छी हों। कानून व्यवस्था अच्छी हो और उनकी लॉजिस्टिक की कीमत कम हो। जब लॉजिस्टिक की कीमत कम होगी तो प्रदेश में निवेश होगा। अमेरिका और चीन के मुकाबले भारत में लॉजिस्टिक की कीमत काफी ज्यादा है। हमारी कोशिश है कि यह सिंगल डिजिट में आए जिससे कि देश-प्रदेश में निवेश बढ़े।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother