Godrej Enterprises Group ने ‘मेक इन इंडिया’ विजन के साथ वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम का किया प्रदर्शन

Godrej Enterprises Group

मटेरियल हैंडलिंग क्षेत्र में 20% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ, गोदरेज इस उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

बिजनेस डेस्क, मुंबई: Godrej Enterprises Group  (GEG) के अंतर्गत आने वाले गोदरेज एंड बॉयस के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में अपनी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। यह प्रमुख व्यापार मेला, जो 13 से 15 फरवरी तक मुंबई में आयोजित हो रहा है, भारत के इन्ट्रालॉजिस्टिक्स और प्रोसेस मैनेजमेंट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। मटेरियल हैंडलिंग क्षेत्र में 20% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ, गोदरेज इस उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्वदेशी और नवीन समाधान

‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाते हुए, यह व्यवसाय निरंतर स्वदेशी और नवीन समाधानों का विकास कर रहा है, जो देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूरे भारत में मजबूत बाजार उपस्थिति के साथ, गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग संचालन को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग उपकरण और तकनीकी समाधान भारत के बढ़ते उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

स्वदेशी लिथियम-आयन बैटरी

इस एक्सपो में मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस की प्रमुख प्रस्तुतियों में भारत में निर्मित पहला स्वदेशी लिथियम-आयन बैटरी चालित फोर्कलिफ्ट शामिल होगा, जो प्रोपराइटरी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) तकनीक से लैस होगा। यह सस्टेनेबल समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, गोदरेज एक वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम का अनावरण करेगा, जो रियल टाइम परफोर्मेंस की जानकारी उपलब्ध करेगा और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस अलर्ट जेनरेट करने में सक्षम होगा, जिसे भविष्य में प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस क्षमताओं के साथ और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट इंट्रालॉजिस्टिक्स समाधानों की सीमाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

बैटरी क्षमता के साथ डिज़ाइन

इस एक्सपो में गोदरेज का “वेरी नैरो आइल (VNA) आर्टिकुलेटेड फोर्कलिफ्ट” भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो मात्र 2 मीटर चौड़ी गलियों में 12.5 मीटर की ऊंचाई तक संचालन कर सकता है। इससे समान स्थान में 6 गुना अधिक पैलेट लोकेशन प्राप्त की जा सकती है, जिससे यह बाज़ार में सबसे अधिक स्पेस-एफिशिएंट समाधान बन जाता है। गोदरेज भारत की एकमात्र कंपनी है, जिसने रीच ट्रक ऑपरेटर की सुविधा, सुरक्षा और उच्च उत्पादकता के लिए उन्नत बैटरी क्षमता के साथ डिज़ाइन किया है।

यह विशेष रूप से फैक्ट्री-आधारित वेयरहाउस में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके अलावा, कंपनी स्वदेशी रूप से विकसित 3-व्हील काउंटरबैलेंस फोर्कलिफ्ट भी प्रदर्शित करेगी, जो वेयरहाउस उपकरणों में स्थान के अधिकतम उपयोग की सुविधा प्रदान करता है। यह उपकरण उद्योग में पहली बार वेट डिस्क ब्रेक्स के साथ आता है, जिससे ऑपरेटर की सुरक्षा और आराम में वृद्धि होती है।

मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट

Godrej Enterprises Group  के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड अनिल लिंगायत ने कहा, “सस्टेनेबिलिटी हमारी रणनीति का मुख्य केंद्र बिंदु है। हम ऊर्जा-कुशल समाधानों, पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइनों और अपने उत्पादों की कार्बन फुटप्रिंट को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

 

भारत में इन्ट्रालॉजिस्टिक्स के मार्केट लीडर के रूप में, हम ऐसे अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे ग्राहकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिला सकें। हमारा लक्ष्य व्यवसायों को उनके आंतरिक मटेरियल फ्लो को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करना है, जिससे वे अपनी मुख्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हमारा विविध पोर्टफोलियो फोर्कलिफ्ट और वेयरहाउस उपकरणों को शामिल करता है, जो कठोर बाहरी वातावरण और उच्च मांग वाले वेयरहाउस में काम करने के लिए उपयुक्त हैं।

वेयरहाउस के लिए सहयोगी

हमारे उत्पाद रिटेल, ई-कॉमर्स, 3PL सहित विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं और भारत भर में औद्योगिक और वेयरहाउस प्रतिष्ठानों के 100 किलोमीटर के दायरे में फैले व्यापक सेवा नेटवर्क का समर्थन करते हैं। एडवांस सस्टेनेबल सॉल्यूशंस और कटिंग एज सॉल्यूशंस के साथ, हम हरित और अधिक कुशल भविष्य के लिए व्यवसायों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

कुशल मटेरियल हैंडलिंग

गोदरेज का यह व्यवसाय रिटेल, ई-कॉमर्स, क्यू-कॉमर्स, फार्मास्युटिकल्स, एफएमसीजी, 3PL, और कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों को लक्षित कर रहा है, जिनमें आधुनिक और कुशल मटेरियल हैंडलिंग समाधानों की आवश्यकता बढ़ रही है। लॉजीमैट इंडिया 2025, गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप की क्षमताओं को प्रदर्शित करने और इन्ट्रालॉजिस्टिक्स में इसके नवाचार और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस का स्टॉल हॉल 4, स्टॉल नंबर B-20 में होगा, जहां आगंतुक अत्याधुनिक तकनीकों और अभिनव समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला का अनुभव कर सकेंगे।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria