मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, घर के अंदर बेड में छिपाए थे शव

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना गुरुवार शाम सामने आई, यहां लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित सुहेल गार्डन में पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पांच शव एक साथ मिलने से मेरठ से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया।बृहस्पतिवार शाम को उनके शव उनके ही मकान में एक कमरे पर बेड पर और उसके अंदर पड़े मिले हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कल से पूरे परिवार को किसी ने देखा नहीं था। आज अचानक लाश मिलने की बात सामने आई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात सामने आने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान पति मोइन, पत्नी आसमां और अफशा (8 साल), अजीजा (4 साल) और अदीबा (1 साल) के तौर पर हुई है।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर