ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास,अब यामिनी ममता नंद गिरि कहलाएंगी

Mamata Kulkarni

ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रयागराज : संगम तट पर चल रहे महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी स्नान करने पहुंचीं, उन्होंने गृहस्थ जीवन को त्याग दिया अब वह संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्होंने अपना पिंडदान करके भगवा वस्त्र धारण कर लिया। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में सायं छह बजे किया जाएगा। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।
left household life
ममता कुलकर्णी ने अपना बॉलीवुड सफर साल 1991 में शुरू किया था

1991 में फिल्मों में रखा था कदम

ममता कुलकर्णी ने अपना बॉलीवुड सफर साल 1991 में शुरू किया था, उनकी पहली फिल्म ‘मेरा दिल तेरे लिए’ थी. उसके बाद उन्होंने ‘तिरंगा’, ‘आशिक अवारा’, ‘वक्त हमारा है’ समेत और भी कई फिल्मों में काम किया. उसके बाद साल 1995 में वो सलमान खान के साथ ‘करण-अर्जुन’ में दिखीं। 1996 में उनका अध्यात्म की तरफ झुकाव हुआ और उसी दौरान उनकी मुलाकत गुरु गगन गिरी महाराज से हुई। साल 2000 से 2012 तक तपस्या में ली थी।दुबई में रहते हुए उन्होंने सादा जीवन हाल ही में वह स्वदेश लौटी और अब उन्होंने गृहस्थ जीवन को त्याग कर संन्यासी बन गई।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style