आशिकी 3 में कार्तिक के साथ नजर नहीं आएंगी तृप्ति डिमरी

Trupti Dimri

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के काम करने की चर्चा थी।

मनोरंजन डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी फिल्म आशिकी 3 में कार्तिक के साथ नजर नहीं आएंगी। दरअसल पहले दोनों के साथ काम करने की बात सामने आई थी। वर्ष 1990 में महेश भट्ट ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लेकर सुपरहिट फिल्म आशिकी बनाई थी। वर्ष 2013 में महेश भट्ट ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लेकर आशिकी 2 बनाई। आशिकी 2 भी सुपरहिट साबित हुई। अब आशिकी 3 बनाई जा रही है। करीब दो साल पहले आशिकी 3 बनाने की घोषणा हुई है।
 Trupti Dimri
हाल ही में तृप्ति ने कार्तिक के साथ सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 3 में काम किया है।

यह वजह आई सामने

इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के काम करने की चर्चा थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले थे। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी अब आशिकी 3 का हिस्सा नहीं होंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल की वजह से मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को आशिकी 3 से बाहर कर दिया है। चर्चा है कि आशिकी 3 के मेकर्स को फिल्म के लिए ऐसी अभिनेत्री की जरूरत है, जिसके चेहरे पर मासूमियत नजर आये। मेकर्स को लगता है कि तृप्ति, आाशिकी 3 के लिए परफेक्ट नहीं है। आशिकी 3 के प्रोडक्शन में देरी की वजह से तृप्ति फिल्म से बाहर हुईं हैं। हालांकि इन बातों की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। यदि आशिकी 3 में तृप्ति काम करती हैं, तो यह कार्तिक आर्यन के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। हाल ही में तृप्ति ने कार्तिक के साथ सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 3 में काम किया है।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर