बिजनौर में सौतेली मां ने जहर देकर दो बेटियों को अलग कमरे में सुलाया, तड़प- तड़प कर दोनों की मौत

बिजनाैर। यूपी के बिजनौर जिले में बुधवार को मां के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई।जिले के हीमपुर दीपा क्षेत्र में मंगलवार रात सौतेली मां ने दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। यहां गांव अकबरपुर तिगरी में बुधवार की रात्रि महिला नाजरीन पत्नी फरमान ने अपनी दो सौतेली बेटियों आफिया (8) और हादिया (7) को जहर देकर मार डाला। गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में लिया। हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इस दंपती के दो पुत्री आफिया (8) और हादिया (7) व एक पुत्र अरहान है। दो वर्ष पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है।

महिला को लिया हिरासत में

घर में सब ठीक था लेकिन न जाने नाजरीन को क्या सूझी कि उसने दोनों बच्चियों की बेरहमी से जान ले ली। मंगलवार रात को नाजरीन ने दोनों बच्चियों को जहर दे दिया और फिर उन्हें कमरे में सुला आई। दोनों बेटियों ने कमरे में तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।नाजरीन ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति और बच्चियों का पिता फरमान घर में नहीं था। बताय गया कि फरमान के बुजुर्ग पिता बीमार रहते हैं। वह उन्हें दवाई दिलाने के लिए मुरादाबाद गया हुआ था। इसी दाैरान नाजरीन ने आफिया और हादिया की जान ले ली।

बुधवार दोपहर को पिता घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस ने आरोपी नाजरीन को हिरासत में ले रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.