हरदोई में अनियंत्रि​त कार खाई में गिरी, दो लोगों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर मार्ग पर महिमापुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पानी में डूब गई। मंगलवार सुबह उधर से निकले ग्रामीणों ने कार खाई में गिरी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार बाहर निकलवाई।

कार से कानपुर के कल्याणपुर निवासी रमेश ( 55) और कानपुर जनपद के ही अरौल थाना क्षेत्र के बरेंदा गांव निवासी गोविंद (65) के शव बरामद हुए हैं। दोनों अरौल में ट्रैक्टर वर्कशॉप चलाते थे। सोमवार को दोनों अपनी कार से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुनासी गांव में पूर्व विधायक सतीश वर्मा के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की मरम्मत करने आए थे। रात में आठ बजे वापस कानपुर जाने के लिए निकले थे और इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे की सूचना जब मृतकों के घर पहुंची तो हर तरफ से चीख- पुकार मच गई। वहीं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिवजाया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.