थामा में आयुष्मान के साथ दिखेंगी रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna will be seen with Ayushmann in Thaama

रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म थामा के सेट से वीडियो शेयर किया है।

मनोरंजन डेस्क। अपनी अदाओं से दर्शकों को पागल बनाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ”थामा” में काम कर रही हैं। रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म थामा के सेट से वीडियो शेयर किया है।
वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे, 2025 में मिलते हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे। वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म ”थामा” दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.