पाकिस्तान में बंदूक धारियों ने हाईवे पर लोगों की पहचान पूछ- पूछकर मारी गोली, 37 की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को दो अलग- अलग हमलों में हथियार बंद हमलावरों ने 37 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

स्थानीय पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने बताया कि यह मामला बलूचिस्तान में मुसाखेल के राराशम जिले का है। हमले को अंजाम देने के बाद दहशतगर्दों ने 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डॉन ने काकर के हवाले से बताया कि मरने वाले पंजाब प्रांत के थे। अब तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इसे ‘आतंकवादियों की क्रूरता’ करार देते हुए कहा कि आतंकवादी और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria