बस पलटते ही हाईवे पर लगा लाशों का ढेर,छह लोगों की मौत, 40 घायल

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में शुक्रवार दोपहर हाईवे पर स्लीपर बस पलटने के बाद सड़क पर शवों के ढेर लग गए। हर तरफ घायल बिछ गए, लोगों के रोने धोने की आवाज आने लगी। इस हादसे में छह यात्रियों​ की मौत हो गई और 40 यात्री घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया है।

शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला

शुक्रवार दोपहर बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 140 के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।घायल यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पौधों में सिंचाई कर रहे टैंकर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

हादसे में छह लोगों की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला है। अभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई है।एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और उनका अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढें  …..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours