रामगोपाल वर्मा की खोज आराध्या देवी स्टारर थ्रिलर फिल्म “साड़ी” का सॉन्ग “आई वांट लव” हुआ आउट

मनोरंज डेस्क। राम गोपाल वर्मा की फिल्म “साड़ी” के गीत “आई वांट लव” का लिरिकल वीडियो आज आउट कर दिया गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आरजीवी डेन म्युज़िक पर रिलीज हुआ यह गाना पहला ऑडियो सिंगल है। इस गाने का संगीत डीएसआर बालाजी ने कम्पोज़ किया है वहीं गीतकार नितिन रायकवार हैं जिन्होंने आती क्या खंडाला सॉन्ग लिखा था और रामगोपाल वर्मा की कई फिल्मों के गीतकार रहे हैं। इस मधुर गीत की गायिका कीर्तना सेश हैं।

Teaser

आरजीवी आरवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म साड़ी की टैगलाइन है “बहुत अधिक प्यार डरावना हो सकता है।” कई सच्ची घटनाओं पर आधारित इस साइक्लोजिकल थ्रिलर फ़िल्म के निर्माता रवि वर्मा, निर्देशक गिरि कृष्ण कमल हैं। यह फ़िल्म एक लड़की के लिए एक लड़के के पागलपन भरे जुनून की कहानी है, जो डरावना हो जाता है। सत्या यादव ने उस लड़के की भूमिका निभाई है जो आराध्या देवी अभिनीत एक लड़की को देखता है और उसका पीछा करना शुरू कर देता है और उसकी भावनाएँ धीरे-धीरे खतरनाक हो जाती हैं।

Chahiye Song

जुनूनी लड़के की भूमिका

फ़िल्म की हिरोइन आराध्या देवी को राम गोपाल वर्मा ने एक इंस्टा रील के ज़रिए तलाश किया है। आराध्या देवी को पहले श्रीलक्ष्मी के नाम से जाना जाता था, वह केरल से हैं और आरजीवी डेन ने उन्हें साड़ी फ़िल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया और इसी तरह सत्या यादव को जुनूनी लड़के की भूमिका निभाने के लिए चुना गया। फ़िल्म साड़ी के टीज़र को सोशल मीडिया पर बहुत पसन्द किया जा रहा है। इसे कुछ दिनों में 1.9 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। टीज़र देखकर रामगोपाल वर्मा स्टाइल के सिनेमा की याद आ जाती है। थ्रिल, डर, ट्विस्ट से भरपूर यह फ़िल्म नवंबर में 4 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.