तंबाकू के विवाद में ग्राहक ने भाला घोंपकर दुकानदार को मार डाला, तीन भाईयों को खोज रही पुलिस

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के कुरथल गांव में दुकानदार राजबीर कश्यप से तंबाकू को लेकर हुई कहासुनी के बाद ग्राहक ने भाला घोंप दिया। हत्या के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

दुकानदार राजबीर कश्यप (48) शनिवार रात अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। गांव के दो-तीन युवक उसके पास आए और तंबाकू मांगने लगे। तंबाकू लेने के बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने घर गया और भाला लेकर आया। इसके बाद राजबीर कश्यप को भाला घोंप दिया और भाग गया। परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात राजबीर की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले तीन भाइयों टिल्लू, दीपक और मंगू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घर में मची चीख-पुकार

राजवीर कश्यप की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। हर कोई हैरान है कि इतनी मामूली कहासुनी के बाद कैसे कोई किसी की इतनी बेरहमी से हत्या कर दिया। वहीं पुलिस आरोपी तीन भाइयों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर