टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराने के साथ ही बनाया रिकॉर्ड, 92 साल में पहली बार मिली यह उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दो मैचों की टेस्ट सीरिज में बांग्लदेश को 280 रनों से धूल चटाई, इसके साथ ही टीम ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टीम के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हार की संख्या से ज्यादा जीत के नंबर हैं। भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में सीके नायडू के नेतृत्व में खेला था, लेकिन उसे 158 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच के बाद से भारत कभी भी हार की संख्या से अधिक जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ था। यह उप​लब्धि टीम ने इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में हासिल की।

बांग्लादेश के खिलाफ भारती की जीत की संख्या 179वीं जीत थी। भारतीय टीम ने अब तक 581 टेस्ट मैच खेले हैं और 178 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 222 टेस्ट ड्रॉ रहे और एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम नहीं है जिसने टेस्ट में हार की संख्या से अधिक जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और आयरलैंड को अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।

फैक्ट फाइल

ऑस्ट्रेलिया:     414 जीते    232 हारे
इंग्लैंड:        397 जीते      325 हारे
दक्षिणअफ्रीका: 179 जीते     161 हारे
भारत:         179 जीते      178 हारे
पाकिस्तान      148 जीते    144 हारे

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother