महराजगंज में दरोगा जी दिखा रहे थे चालकों पर रौब, चालकों ने यह हाल करके पुलिस को सौंपा

महाराजगंज। यूपी के महाराजगंज में खाकी शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई, यहां एक दरोगाजी आटो रिक्शा वालों से वसूली कर रहे थे, नाराज रिक्शा चालकों ने उनकी जमकर पिटाई के बाद के पुलिस को सूचना दी और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। दरोगा जी की पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उन्हें किसी तरह बचाकर थाने ले आई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में पता चला की मऊ जिले के मूल निवासी विनोद कुमार यादव रामदेव यादव के बेटे हैं। वो फर्जी दरोगा बनकर शहर में खुलेआम वसूली कर रहे थे। वो पांडेयपुर के थाना दोहरीघाट के अहीरवाती टोला का रहने वाला है। गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने अपना मोबाइल नंबर बतया जो उसकी पत्नी का नंबर है। पुलिस ने उसके घर इस घटना की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फरेंदा क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 205, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother