पत्नी को प्रेमी के साथ मौज उड़ाते देखा तो खौल उठा खून, मौत की नींद सुलाने के बाद दी जान

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक युवक ने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग उसकी गला घोटकर हत्या करने के बाद, फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।यह घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में हुई। कमरे में पति का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मुकेश कुमार (28) ने नौ साल पहले बुद्धि विहार के डूडा कॉलोनी निवासी कविता (26) से प्रेम विवाह किया था। दंपती की तीन बेटियां हैं। कविता की जेठानी सरोज ने बताया कि कविता की दोस्ती सुमित नाम के लड़के से थी। चोरी-छिपे वह कविता से मिलने घर आता था। मुकेश ने दो दिन पहले दोनों को एक साथ पकड़ लिया जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद नाराज पत्नी ने तीनों बेटियों को मायके भेज दिया। सुमित सोमवार आधी रात को कविता के घर पहुंचा था। उस समय कविता ने मुकेश को घर से निकालकर दरवाजा बंद कर लिया था। मुकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कविता ने मुकेश के साथ रहने से मना कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत करा दिया।

मंगलवार सुबह सुमित की मां उसे खोजते हुए मुकेश के घर पहुंची। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांका तो मुकेश का शव फंदे से लटका देखा। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि हत्या-आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पत्नी की हत्या कर मुकेश द्वारा आत्महत्या करने का शक जताया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां