भूपेंद्र चौधरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब,अपराधियों में जाति तलाश रहा विपक्ष, जनता को पीएम पर भरोसा

लखनऊ। मंगेश यादव पर लगातार राजनीति कर रहे ​विपक्ष पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुंहतोड़ जवाब दिया, उन्होंने मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कहा कि​ विपक्ष अपराधियों में भी जाति तलाश करके वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। जबकि जनका भाजपा सरकार पर भरोसा है। उन्होंने योगी सरकार की तारिफ करते हुए ​कहा कि प्रदेश सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। विपक्ष की विभेदकारी और संविधान विरोधी नैरेटिव को जनता ने नकार दिया है। इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का झूठ जनता जान चुकी है। जनता को पीएम मोदी और उनके कामों पर भरोसा है।

भाजपा सुशासन को समर्पित

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी बार बागडोर सौंपी है। वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो 22 साल से लगातार जनसेवा और जन सरोकारों से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

किसानों के हित में काम कर रही सरकार

चौधरी ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की। टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ रुपये भेजने का काम किया है। आज देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत है। देश में 60 साल बाद राजनीतिक स्थिरता का माहौल बना है। विदेश नीति मजबूत हुई है, जो 10 वर्ष पहले गायब हो गई थी। आज हर वैश्विक मंच पर भारत को सुना जाता है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours