योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के इस भव्य मंदिर के कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार में हुए शामिल, मंच से दिया यह संदेश

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पहले कार्याकाल से अब तक सबसे ज्यादा अयोध्या के विकास पर जोर दे रहे है। गुरुवार को वह अयोध्या धाम तीस दिन में लगातार चौथी बार पहुंचे। इस बार उन्होंने रामनाथ स्वामी मंदिर के कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा अयोध्या और तमिलनाडु का एक विशेष रिश्ता है। हजारों वर्ष पहले श्रीराम श्रीलंका में सीता माता की खोज के लिए निकले थे तब उन्होंने तमिलनाडु में भगवान शिव की आराधना की थी, जहां आज रामेश्वरम स्थापित है।

भगवान शिव की कृपा से सेतुबंध का भी निर्माण हुआ था।एक मान्यता और है कि भगवान जब सीता को लेकर वापस आ रहे थे तो माता सीता ने रामनाथ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

संपूर्ण भारत एक है, यह आध्यात्मिक परंपरा आगे बढ़ रही है। अयोध्या में रामनाथ स्वामी का मंदिर बन गया है। मत, संप्रदाय, पंथ की उपासना विधि की अनेकता के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प आगे बढ़ रहा है।

अब तीन करोड़ श्रद्धालु कर चुके दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक संकीर्णता में फंसे कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसे समय में रामनाथ स्वामी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का समारोह एक नई प्रेरणा हो सकता है। इससे प्रेरित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाएंगे। भारत सांस्कृतिक रूप से हर कालखंड में एक रहा है। वैदिक साहित्य इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हमारे शास्त्र इसका उदाहरण है। संतों की परंपरा, धर्म स्थल इनके प्रमाण हैं। सरकार अलग-अलग रही हो लेकिन सांस्कृतिक एकता कभी खंडित नहीं हुई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक नगरी बन रही है।

इससे प्रेरित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाएंगे। भारत सांस्कृतिक रूप से हर कालखंड में एक रहा है। वैदिक साहित्य इसका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हमारे शास्त्र इसका उदाहरण है। संतों की परंपरा, धर्म स्थल इनके प्रमाण हैं। सरकार अलग-अलग रही हो लेकिन सांस्कृतिक एकता कभी खंडित नहीं हुई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या दुनिया की सबसे सुंदर आध्यात्मिक नगरी बन रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 30 दिन के भीतर चौथी बार अयोध्या पहुंचे। सीएम रामसेवक पुरम में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर रहे हैं। वे 25 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनका दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother