कानपुर में साबरम​ती एक्सप्रेस बेपटरी, हादसे की वजह आई सामने, आईबी और यूपी पुलिस करेगी जांच

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में शनिवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होने से बचा दरअसल कुछ लोगों ने साबरमती एक्सप्रेस को पटरी से उतारने के लिए रेलवे ट्रैक पर कोई भारी वस्तु रख दी थी, जिससे टकर लगने के बाद इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इसके साथ ही ट्रेन की 22 बोगिया बेपटरी हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन राहत और ट्रैक बहाली के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। ट्रेन को बेपटरी करने के इरादे से किए गए इस कृत्य की आईबी और यूपी पुलिस जांच करने में जुट गई ।

आईबी ने साक्ष्य सुरक्षित रखे

ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस शनिवार सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास पटरी से उतर गई। इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया और पटरी से उतर गया। लोको पायलट के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं, जो लोको से 16वें कोच के पास मिले हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

कोई जनहानि नहीं

कानपुर तक यात्रियों की सुविधा के लिए आठ कोच वाली मेमू रेक 5:21 बजे मौके पर रवाना हुई। कानपुर के एडीएम सिटी राकेश वर्मा मौके पर मौजूद हैं। राकेश वर्मा ने कहा कि 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, मेमो ट्रेन भी आ रही है। अच्छी बात है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे डीआरएम झांसी डिवीजन दीपक कुमार ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को बस और ट्रेन के माध्यम से कानपुर वापस ले जाया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए कानपुर में एक और ट्रेन तैयार की गई है।

रेल मंत्री ने किया टृवीट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया कि शनिवार सुबह 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां