कोलकाता की ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन

ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन

16 अगस्त 2024 / बदलापुर जौनपुर
युवा संगठन- ए.आई.डी.वाई.ओ और छात्र संगठन- ए.आई.डी.एस.ओ के द्वारा आज 16 अगस्त 2024 को बदलापुर में कोलकाता की ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। कैंडल मार्च की शुरुआत बदलापुर सब्जी मण्डी स्थित संगठन के कार्यालय से हुई और नगर का भ्रमण करते हुए इन्दिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जहां पर मृतक महिला डाक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि, यह जानकर पूरा देश दुःख आश्चर्य व क्रोध से भर गया है कि, बीते 14 अगस्त की देर रात को कोलकाता के आर.जी.कार अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ वीभत्स दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसको लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन जारी है। आज देश, सरकार से पूछ रहा है कि – दिल्ली, कठुआ, हाथरस, उन्नाव, कोलकाता जैसी क्रूरतम अपराध बार-बार क्यों ? सरकार जवाब दे। इस तरह की अमानवीय अत्याचार की पुनरावृत्ति क्यों ? सरकार जवाब दे। क्या “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” के सिर्फ नारे ही लगाये जायेगें? आज बेटियां किसी तरह पढ़ भी ले तो, वह समाज के दरिन्दों से बचे कैसे ?
अतः हम सरकार से निम्न मांग करते हैं-
1. छात्राओं – महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर रोक लगाओ।
2. कोलकाता के R G Kar अस्पताल में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के दोषियों को फांसी दो।
3. दिल्ली, कठुआ, हाथरस, उन्नाव, कोलकाता जैसे जघन्य अपराध बार-बार क्यों ?… सरकार जवाब दो।
4. अश्लीलता, नग्नता, हिंसा व नशाखोरी पर रोक लगाओ।
5. छात्राओं – महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दो।

इस अवसर पर दिनेशकांत मौर्य, इन्दुकुमार शुक्ल, विजयप्रकाश गुप्त, प्रमोद कुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, राकेश निषाद, दिलीप कुमार, संतोष कुमार प्रजापति, अंजली सरोज, विनोद मौर्य, अनीता निषाद, चंदा सरोज, मीता गुप्ता, आजाद गुप्ता, शेखर, विकासचंद, राकेश मौर्य, अंबुज खरवार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.