हरदोई में छह दिन से लापता बच्चे का शव घर से एक किमी दूर गन्ने के खेत में कई टुकड़ों में मिला

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई यहां छह से बेटे के घर लौटने की आस लिए मां- बाप के सीने पर उस समय व्रतपात हुआ,जब उनके कलेजे के टुकड़े का शव का कई टुकड़ों में पास के ही गन्ने के खेत में मिला। पुलिस जब उन टुकड़ों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए एकठा कर रही थी, वहां मौजूद हर किसी का हृदय क्रोध और भय से आक्रोशित हो उठा। सभी ने एक स्वर में हत्यारोपी को फांसी देने की मांग पुलिस से की। वहीं पुलिस ने किसी करीबी पर ही बच्चे को घर से ले जाकर कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। वहीं आंशका है मौत के बाद उसने शव को वहीं खेत में छोड़ दिया होगा, जिसे जानवरों ने नोचकर इधर-उधर फैला दिया होगा।

यह घटना हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को 19 अक्टूब को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्टूबर की दोपहर उसका बेटा (11) रात में गांव में ही खेलने गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा, इसके बाद से उसका पूरा परिवार खोजबीन में लगा है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली।

बदबू आने से खेत में गया युवक

बुधवार दोपहर गांव का एक युवक बच्चे के घर से एक किलोमीटर दूर खेत में धान काट रहा था। पास के ही खेत में गन्ने की फसल थी।खेत से बदबू आने पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। लगभग 20 मीटर क्षेत्रफल में कहीं हाथ की हड्डी तो कहीं पैर की हड्डी पड़ी हुई थी। शरीर के ज्यादातर हिस्से से मांस गायब हो चुका था। शव मिलने की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए।

करीबी ने दिया वारदात को अंजाम

बच्चे का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस को आशंका है कि कोई करीबी ही उसे गन्ने के खेत ले गया होगा। और कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। पूरे मामले की विवेचना भी उनकी निगरानी में हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.