सावधान:यूपी के इन​ जिलों में होगी भारी बारिश, घर से निकलते समय रखे सावधानी

लखनऊ। देश के कई भागों में भारी बारिश से इन दिनों तबाही आई हुई। गुजरात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड की कई नदियां उफान पर है। मौसम विभाग से जारी अनुमान के मुताबिक यूपी के बीस शहरों में आज भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों को अभी सूखे की मार से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।

मौसम विज्ञान से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में छिटपुट या मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बाराबंकी में 3.6 मिमी, इटावा में 17 मिमी, फुरसतगंज में 15.1 मिमी, हमीरपुर में 5, शाहजहांपुर में 3 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 42.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों के लिए अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदासनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

भारी बारिश से यमुना में उफान

भारी बारिश से उत्तराखंड से गुजरात और महाराष्ट्र तक भारी तबाही मची है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम और उसके अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पर कहर टूटा है। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यमुनोत्री मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं, गुजरात के नवसारी और महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई हैं। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours